KHABAR:- राजकुमार अहीर मित्र मंडल द्वारा जावद में यात्रा का होगा स्वागत, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 19, 2023, 6:18 pm Technology

जावद। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार भाजपा सरकार के खिलाफ़ जन आक्रोश यात्रा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है। जन आक्रोश यात्रा बुधवार 20 सितंबर को जावद विधानसभा में प्रवेश करेगी। यात्रा प्रभारी पूर्व मंत्री व राऊ के विधायक जीतू पटवारी, राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी कुलदीप इंदौरा, नीमच जिला प्रभारी नूरी खान, विधायक कुणाल चौधरी, जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित अन्य विधायक साथ रहेंगे। जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार जी अहीर ने मार्गदर्शन में, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार 20 सितंबर प्रातः 10 बजे रामपुरा दरवाजा जावद पर जन आक्रोश यात्रा में पधारे हुए समस्त अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, बनवारी जोशी, (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिंगोली), राजेंद्र मंडोवरा (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रतनगढ़), कैलाश अहीर (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावद), अरविंद धाकड़ (नगर कांग्रेस जावद), पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभू भाई चारण (नगर कांग्रेस रतनगढ़), देवेंद्र पाटीदार (युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष), पूरण चंदेल (पार्षद), प्रह्लाद धाकड़ (पार्षद प्रतिनिधि) स्नेहलता शर्मा (पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष), राजेश सोलंकी (अजजा ब्लॉक अध्यक्ष), जाकिर मेव (अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष), मंगला तोतला (ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस), राजेश चांडक (व्यापारी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष), हनी तोतला (बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष), युवराज झरिया (युवा कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष), नितेश दायमा (युवा कांग्रेस रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष), राहुल जैन (युवा कांग्रेस सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष), समस्त प्रकोष्ठों के पधाधिकारीयो, मंडलम/सेक्टर के अध्यक्षगण ने निवेदन किया हैं कि जन आक्रोश यात्रा में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनावे। जन आक्रोश यात्रा 20 सितम्बर को प्रातः 10 बजे सुवाखेड़ा, प्रातः 10.15 जावद, प्रातः 10.30 बजे बरखेड़ा कामलिया, प्रातः 10.50 बजे पालराखेड़ा, प्रातः 11 बजे मोड़ी, प्रातः 11.10 बजे मोडी माताजी के दर्शन, प्रातः 11.30 बजे सरवानिया महाराज नगर में आमसभा होगी। वहीं प्रातः 11.45 बजे धामनिया, दोपहर 12.00 बजे लासूर, दोपहर 12.15 बजे बांगरेड़ पहुंचेगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });