नीमच के दशहरा मैदान में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक परम पूज्य साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां के मुखारविंद से होने जा रही भव्य रामकथा के प्रथम दिन विशाल कलश यात्रा 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे स्वर्णकार धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से दशहरा मैदान पहुंचेगी।
कलश यात्रा व रामकथा को भव्यता प्रदान करने हेतु शहरवासियों को रामकथा में पधारने हेतु पत्रिका का वितरण किया जाएगा।
इस हेतु शुक्रवार 29 सितंबर की शाम 4 बजे से बारादरी चौराहे से नयाबाजार, तिलक मार्ग, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार तक सभी धर्म प्रेमी जनता को रामकथा पत्रिका का वितरण किया जावेगा। आप से आग्रह है इस महा अभियान में भाग लेकर आप भी धर्म लाभ ले।