KHABAR : कांग्रेस के युवा नेता तरूण बाहेती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारत जोड़ो यात्रा के लिए कमेटी ने बनाया जिला प्रभारी, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 10, 2022, 6:49 pm Technology

नीमच। मप्र कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए पूरे प्रदेश में जिला समन्वयक और प्रभारी बनाए हैं, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के नीमच जिला प्रभारी/समन्वयक की जिम्मेदारी कांग्रेस के युवा नेता और जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती को दी गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 3750 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, जिसमें वे कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की भविष्य की राजनीति के लिए अति महत्वपूर्ण यात्रा है। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस देशभर में जिला स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करेगी। इस देशव्यापी आंदोलन को लेकर नीमच जिले में महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती को भारत जोड़ो यात्रा का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। श्री बाहेती ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए सभी वरिष्ठनेता गणों का आभार व्यक्त किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });