KHABAR:- धर्म सत्संग: आदित्य स्टेट कॉलोनी में शिव पुराण कथा का विश्राम, माता-पिता की सेवा तीर्थ दर्शन के समान -पंडित प्रमोद उपाध्याय

MP44 NEWS January 5, 2024, 7:20 pm Technology

नीमच 5 जनवरी 2024 (केबीसी न्यूज़) महू रोड स्थितआदित्य स्टेट कॉलोनी क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की प्रार्थना के साथ सात दिवसीय शिव महापुराण कथा आयोजित की गई। कॉलोनी स्थित चंद्र मोलेश्वर महादेव मंदिर उधान गरबा ग्राउंड में शिव पुराण के मध्य भागवताचार्य पंडित प्रमोद महाराज मनासा ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना तीर्थ दर्शन के समान होता है। जो व्यक्ति माता-पिता की सेवा करता है वह ईश्वर की सेवा के समान होती है। माता पिता की सेवा सबसे बड़ा कोई पुण्य धर्म नहीं होता है। माता-पिता की परिक्रमा को ही गणेश जी ने ब्रह्मांड की परिक्रमा माना था।तो संसार में प्रथम पूज्य गणेश जी के स्थान को प्राप्त किया था। माता-पिता की सेवा करने वाला गणपति के समान बुद्धिमान बनता है।उन्होंने कहा किओम नमः शिवाय का जाप करें तो जीवन में कल्याण होता है। भजन करने की कोई उम्र नहीं होती किसी भी उम्र में करें तो उसका पुण्य फल अवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि शिव की साधना होगी तो भक्त को शिव कृपा का फल अवश्य मिलेगा । भगवान शंकर ने अमृत मंथन में विषपान किया तो नीलकंठ कहलाए । उन्होंने कहा कि शिवरात्रि में शयन नहीं करना चाहिए रात्रि जागरण करना चाहिए। इससे सभी मनोकामना पूर्ण होने का पुण्य फल प्राप्त होता है।शिव पुराण की कथा परिवार में एकता का संदेश देती है।शिव परिवार प्रेम के साथ जीवन जीने का संदेश देती है। भजन मुक्ति भक्ति का मार्ग है। तपस्या करेंगे तो फल भी हमें ही मिलेगा। बुरा पाप कर्म करेंगे तो कल परमात्मा हमारा भी यही हाल कर सकता है। शिवरात्रि का व्रत करना चाहिए इसके नियमों का पालन करना चाहिए।शिव की निर्मल भक्ति प्रेम का संदेश देती है।गणपति की लीलाएं माता-पिता के सम्मान का संस्कार सिखाती है।भक्ति में दिखावा नहीं प्रेम समर्पण होना चाहिए तभी जीवन में सफलता मिलती है और आत्मा का कल्याण होता है।महाराज ने 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, महादेव द्वारा सृष्टी की रचना , दक्ष प्रजापति, सती, संवाद और संहार, गणेश कार्तिक संवाद रिद्धि सिद्धि प्रसंगआदि विषयों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से भागवताचार्य प्रमोद उपाध्याय एवं विद्वान पंडित उनके साथी संगीत कलाकारों की टीम का व कथा आयोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गायत्री शक्तिपीठ परिवार नीमच की ओर से पूजा राजेंद्र यादव अहीर बरखेड़ा हाडा, का गोपाल सोलंकी, वर्दी चंद जी सोलंकी द्वारा गायत्री दुपट्टे एवं शाल श्रीफल, गायत्री माता का चित्र प्रदान कर सम्मान किया गया।शिव महापुराण पोथी पूजन महाआरती में नेहा अजय यादव, पूजा राजेंद्र यादव सहित आदित्य स्टेट कॉलोनी क्षेत्र के बड़ी संख्या में विभिन्न श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे । इसअवसर पर शिव महापुराण पोथी सिरोधार्य कर श्रद्धालु भक्तों द्वारा आदित्य नगर स्टेट के क्षेत्र से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शिव के भजन कीर्तन के स्वर लहरिया बिखर रही थी। शोभा यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः महादेव मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुई।व महा आरती व महाप्रसादी के बाद शिव महापुराण का विश्राम हवन के साथ संपन्न हुआ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });