KHABAR:- ढाकनी युवाओ ने विधायक मारू को सौंपा ज्ञापन खेल मैदान की मांग की, पढ़े खबर

MP44 NEWS January 6, 2024, 1:47 pm Technology

मनासा। ढाकनी के युवाओ ने शनिवार को विधायक कार्यालय पहुँच विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू को ज्ञापन सौंपा ओर खेल मैदान की मांग की। विधायक सरपँच को बुलाकर खेल मैदान हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए और खेल मैदान स्वीकृत करने की बात कही। ढाकनी में क्रिकेट, वॉलीवाल, फुटबाल, कब्बडी, आदि खेल में नवयुवक खिलाड़ी रुचि रखते है। लेकिन आसपास 6 किमी तक कोई मैदान नही है। ढाकनी में पालेश्वर महादेव मंदिर के पास खाली भूमि शासकीय है जहां खेलमैदान बन सकता है। इस पर मारू ने ग्राम पंचायत सरपँच राजेंश करपेन्टर को बुलाया और उक्त मैदान का प्रस्ताव खेल मैदान हेतु बनाने के निर्देश साथ ही विभागीय अधिकारियो को खेल मैदान स्वीकृत करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मारू ने कहा युवाओ को खेल मैदान उपलब्ध कराया जाएगा। खेल एवं युवक कल्याण विभाग के माध्यम से युवाओ को खेल गतिविधियों हेतु सामग्री भी दिलाई जाएगी। इस पर उपस्थित युवाओ ने विधायक का आभार माना

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });