नीमच। कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मनासा विधानसभा अध्यक्ष महेश पाटीदार, नीमच विधानसभा अध्यक्ष सावन भाटी, जावद विधानसभा अध्यक्ष श्रवण गुर्जर ने प्रेसनोट जारी कर बताया की आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए नीमच जिले में आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की नियुक्तियां की जा रही है।
समस्त नए पदाधिकारियों का मिलन समारोह 25 सितम्बर 2022 रविवार को प्रातः11 बजे भादवा माता पाटीदार धर्मशाला मे रखा गया हैं। जिले के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आना अनिवार्य है, बैठक में कई जानकारीयां समस्त पदाधिकारीयों को दी जाएगी।