KHABAR:- शिक्षक स्वर्णिम राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- हिम्मत सिंह जैन, शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 एकीकृत शाला में सम्मान समारोह संपन्न, पढ़े खबर

MP44 NEWS February 1, 2024, 6:57 pm Technology

नीमच1 फरवरी (केबीसी न्यूज़)शिक्षक के संस्कारों से विद्यार्थी समाज का निर्माण करता है और इस उत्कृष्ट समाज से स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण होता है। संसार का सर्वश्रेष्ठ पद शिक्षक का होता है इसलिए प्रत्येक शिक्षक को अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठावान बनाकर अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए ताकि विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सके। यह बात शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के सेवानिवृत शिक्षक हिम्मत सिंह जैन ने कहीं। वे शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 एकीकृत शाला नीमच कैंट में 1 फरवरी को शाम 4बजे आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि शिक्षक के अवगुणों को अलग कर उसकी अच्छाइयों को ग्रहणकर विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी बनना चाहिए। जीवन पर्यंत कर्तव्यनिष्ट रहकर कार्य करता है तो समाज उसका आदर करता है। 38 वर्ष की सेवा के मध्य जब भी शिक्षक साथियों के सहयोग की आवश्यकता हुई सभी ने सहयोग किया यह सहयोग जीवन पर्यंत याद रहेगा।ज्ञान की मशाल से समाज निर्माण में सहयोग का सदैव प्रयास किया गया।शिक्षक महासंघ एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों में सभी का योगदान सराहनीय रहा। शिक्षकअनिल तोतला ने कहा कि हिम्मत सिंह जी जैन साहब जीवन में निरंतर संगठन में संस्कारों की एकता के गुण सीखाते रहना। अभिनंदन पत्र का वाचन शिक्षक तन्मय शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक साथियों द्वारा हिम्मत सिंह जैन सर का अभिनंदन पत्र शाल श्रीफल साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में शिक्षक पुष्पांजलि तिवारी, याचिका जैन, चंद्रकला जैन ,बद्रीलाल पुरोहित, सत्यनारायण परमार, नरेश जोशी, कृष्णा पाटीदार, कुसुम शर्मा, विनोद पुनी, विजय तिवारी मंचासिन थे। विद्यालय के चौकीदार गोवर्धन लाल राव ने में प्रीति वहां की गाता हूं मैं भारत का रहने वाला हूं.. गीत में शिक्षक हिम्मत सिंह जैन के जीवन चरित्र का वृतांत गीत रचना में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ 40 से अधिक पदाधिकारीयों ने भी सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कुसुम शर्मा ने किया तथा आभार संस्कृत जैन ने व्यक्त किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });