KHABAR : सीएमओ गरिमा पाटीदार ने किया प्रतिमा विसर्जन सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण, आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर

MP 44 NEWS October 4, 2022, 8:13 pm Technology

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपा अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन हेतु नीमच शहर में संजीवनी तालाब,रावंनरुंडी तालाब, शिव घाट व जाजू सागर बांध आदि स्थानों पर 4 अक्टूबर व 5 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन हेतु पर्याप्त व्यवस्था कर कर्मचारी तैनात किए है। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी समिति गरिमा पाटीदार ने मंगलवार 4 अक्टूबर को नीमच शहर मैं स्थापित किए गए प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया व आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, वाहन शाखा के अरविंद व्यास व स्वच्छता निरीक्षक अशोक अहीर ,भारत सिंह भारद्वाज, देवानंद तोड़े, ऋषिकलोसिया आदि भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी के साथ थे। इसी के साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पाटीदार ने अरनिया मैदान बघाना में रावण दहन स्थल ,लंपि वायरस से ग्रस्त गायों की चमड़ा कारखाना स्थित गो उपचार शाला, दशहरा मैदान तथा शहर में दशहरे के दिन जिन स्थानों से आर एस एस का पथ संचलन व रामजी की सवारी निकलेगी उन स्थानों का भी निरीक्षण करते हुए पर्याप्त साफ-सफाई व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });