नीमच। अहीर यादव समाज के जिलाध्यक्ष सुमित अहीर एवम शहर अध्यक्ष राजकुमार अहीर के नेतृत्व में अहीर यादव समाज के गौरव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के प्रथम बार नीमच आगमन पर स्वागत किया। समाज जनों ने मुख्यमंत्री का डेढ़ क्विंटल पुष्प की पत्तियों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और इक्यावन किलो की माला पहनाई। वही अहीर यादव समाज के द्वारा मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव को गोमाता का मेमोंटे भेंट किया गया।
इस अवसर पर अहीर यादव समाज के जिलाध्यक्ष सुमित अहीर, शहर अध्यक्ष राजकुमार अहीर, सचिव भेरूलाल अहीर, उपाध्यक्ष महेंद्र अहीर, कोषध्यक्ष भूपेश अहीर, सह सचिव भगवान अहीर, सदस्य नीरज अहीर, सोनू यादव (रतलाम), सरपंच गोभाल अहीर, कैलाश अहीर, राहुल अहीर, मानसिंह अहीर, निलेश अहीर, सुनील अहीर, गोविंद अहीर, राजवीर यादव, योगेश अहीर,
रत्न अहीर, नरेश अहीर, धर्मेश अहीर, सुरेश अहीर, सुधु अहीर, भारत अहीर, भेरूलाल अहीर, लाभचंद अहीर, विजय अहीर, अर्जुन अहीर, संतोष अहीर, ऋषि अहीर, रमेश अहीर, पिंटू अहीर, सुजीत अहीर, ऋषभ अहीर, कमल अहीर, शंकर अहीर, जगदीश अहीर, हरिशंकर अहीर, मांगीलाल अहीर, फूलचंद अहीर, नागजीराम अहीर, शंभुलाल अहीर सहित समाजजन मौजूद थे।