जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर के तत्वावधान में शिक्षा सेवा प्रकल्प “कर्तव्य“ वर्ष 2023-24 के तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय रिछाबच्चा के सभी विद्यार्थियों के बैठने हेतु फर्नीचर प्रदान किया। इस अवसर पर समाजसेवी दानदाता सकल जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप कीमती, सकल जैन समाज पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर राजकुमार बाकलीवाल, रोटरी व जैन सोशल ग्रुप पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली, ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता सहित अन्य मंचासीन मंचासीन रहे।
जैन सोश्यल ग्रुप मेन अध्यक्ष संजय जैन ने ग्रुप द्वारा समाजसेवा के लिए सतत किये किए जा रहे कार्यों को बताया। ग्रुप द्वारा अभी तक 5 स्कूल व 1 स्वास्थ्य केंद्र में फर्नीचर उपलब्ध करवाया जा चुका है। इस दौरान सरपंच, उपसरपंच व शिक्षकों का सम्मान किया। स्मृति चिह्न भी भेंट किए। संचालन नंदकिशोर पाटीदार ने किया। आभार नागेश्वर चंदेल ने माना। ग्रुप ने दाउदखेड़ी हाईस्कूल में 40 विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर प्रदान किया। यहां मुख्य अतिथि सकल जैन समाज सहसंयोजक अशोक मारु, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण राठौर, लाभार्थी परिवार के युवा उद्योगपति अंकित कीमती सहित अन्य मंचासीन थे।
विद्यालय के प्राचार्य केके शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। संचालन शिक्षक आशीष शर्मा ने किया। आभार विद्यालय के शिक्षक मुकेश गुप्ता ने माना। भानपुरा| तहसील क्षेत्र के पाटीदार समाज के वरिष्ठ युवा समाजसेवी मुकेश पाटीदार का दैनिक भास्कर प्राइड अवॉर्ड से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित होने पर दुधाखेड़ी मंदिर पर पाटीदार विकास समिति की बैठक में सम्मान किया गया। पाटीदार विकास समिति के सचिव जगदीश पाटीदार ने बताया कि यह सम्मान पाटीदार समाज के लिए गौरव की बात है। पाटीदार विकास समिति के अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, मनोहर पाटीदार, निर्भयराम, कारूलाल पाटीदार सरपंच, रामचंद्र पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण पाटीदार सहित अन्य मौजूद थे। मुकेश पाटीदार ने कहा कि यह पूरे समाज का सम्मान है। मैं तो एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। प्राइड अवॉर्ड में क्षेत्र व समाज को समर्पित करता हूं।