KHABAR : लोकसभा के संग्राम के बीच कांग्रेस ने बदले नौ जिलों के जिलाध्यक्ष, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन सहित कई बड़े जिले शामिल, पढ़े खबर

MP44NEWS March 23, 2024, 8:09 pm Technology

देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर संग्राम जारी है। इसी बीच कॉंग्रेस ने मध्यप्रदेश में 9 नए जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। पार्टी के अध्यक्ष ने नए जिलाध्यक्षों के नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। जबलपुर, भोपाल, सीहोर, उज्जैन समेत कई जिलों के अध्यक्ष बदले गए हैं। भोपाल (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष के रूप में अनोखी पटेल को नियुक्त किया गया है। जबलपुर की जिम्मेदारी सौरभ नाती शर्मा को सौंपी गई है। सीहोर के नए जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती होंगे। उज्जैन शहर के जिलाध्यक्ष के रूप में मुकेश भाटी को चुना गया है। विदिशा के जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी होंगे। पदमेष गौतम माउगंज, धर्मेश घाई मैहर, सुरेश झलके पंडरुना और नेनेश चौधरी बड़वानी के नए जिलाध्यक्ष होंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });