KHABAR:- कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिलीपसिंह गुर्जर का 31 मार्च को नीमच आगमन, पढ़े खबर

MP44NEWS March 29, 2024, 11:06 am Technology

,कार्यकर्ता सम्मेलन को करेगे संबोधित, लोकसभा चुनाव कार्यालय का भी होगा शुभारंभ ,भव्य रैली के साथ पहुचे गे कांग्रेस कार्यालय नीमच । आगामी 31 मार्च रविवार को मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक ( नागदा खाचरोद) दिलीपसिंह गुर्जर का नीमच आगमन होगा। गुर्जर दोपहर 12-15 बजे नीमच जिले मे चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेगे साथ ही दिलीपसिंह गुर्जर कांग्रेस कार्यालय गांधी नीमच मे कार्यकर्ता सम्मेलन में भागीदारी करेगें इस दौरान गुर्जर, द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया जायेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया तथा जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए बताया कि नीमच मंदसौर संसदीय क्षैत्र के काग्रेंस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर को सुबह 11-30 बजे बारादरी चोराहे से एक जुलूस के रूप मे शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन पर पहुचे गे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला कांग्रेस ने तैयारी प्रारंभ कर दी है । आगे बताया कि आयोजित कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री ,पूर्व विधायक, विधान सभा प्रत्याशीगण नीमच जिले के समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियो जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, ग्राम पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठो के पदाधिकारियो, ब्लाॅक कांग्रेस एवं मंडलम, सेक्टर के पदाधिकारियो, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष , सेवादल, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई युवक कांग्रेस , महिला कांग्रेस , आईटीसेल पूर्व जनप्रतिनिधियो के साथ ही आम कांग्रेसजन उपस्थित रहे गे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसीया ने सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में भागीदारी कर कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर की आत्मीय भाव से आगवानी कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने का संकल्प ले।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });