KHABAR:- कल 11 अप्रैल को मनाया जाएगा ईद उल फितर मीठी ईद का त्यौहार, पढ़े खबर

MP44 NEWS April 10, 2024, 5:24 pm Technology

नीमच/इक़बाल हुसैन / मुस्लिम समाज का पवित्र महीना माहे रमज़ान मुबारक का आज आखिरी तीसवां रोजा है। महीने भर रोजा रखने वालों को खुदा का ईनाम है ईद। कल शाम ईद का चांद कहीं भी दिखाई नहीं दिया। इसलिए ईद उल फितर मीठी ईद का त्यौहार देशभर में कल गुरुवार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज का यह सबसे बड़ा पर्व है। जो कि पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। नीमच शहर में मुख्य नमाज छावनी ईदगाह में अदा की जाएगी। नीमच सिटी स्थित ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। बघाना क्षेत्र में ईद उल फितर की नमाज अदा होगी। ईद को लेकर शहर में खुशी का माहौल है। बाजारों में रौनक है। कुल मिलाकर ईद उल फितर मीठी ईद का त्यौहार 11 अप्रैल को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });