KHABAR:- भाजपा जॉइन कर रतलाम आए पटेल ने कहा, कांग्रेस दिशा से भटक गई, इसलिए छोड़ दी पार्टी, PCC चीफ पर भी लगाया आरोप, पढ़े खबर

MP44 NEWS April 10, 2024, 6:56 pm Technology

लोक सभा चुनाव 2024 के पहले रतलाम कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार सुबह उज्जैन आए सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष बीजेपी ज्वाइन कर ली है। पार्टी बदलते ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर संगठन को महत्व नहीं देने का आरोप लगाया। उज्जैन में बीजेपी जॉइन करने के बाद रतलाम पार्टी कार्यालय पहुंचने कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। पटेल ने एक दिन पहले 9 अप्रैल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इस्तीफा का लेटर बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीसीसी चीफ को सौंपे गए अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि 75 साल तक बेदाग ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है। किंतु प्रदेश कांग्रेस के द्व्रारा लगातार असहयोग एवं जिला संगठन को महत्व नहीं मिलने, पार्टी के वफादार लोगों की जरुरत नहीं होने से प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिले में ठेका पद्धति से कांग्रेस चलाने की नीति के विरोध में पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा देता हू। भाजपा जिलाध्यक्ष रहे मौजूद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने अपने इस्तीफे की खबर किसी को नहीं होने दी। बुधवार सुबह गुपचुप तरीके से उज्जैन पहुंचे। यहां पर सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनिल फिरोजिया, रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता प्रवीण सोनी की उपस्थिति में भाजपा जॉइन की। इनके साथ कांग्रेस के आईटी सेल प्रमुख शुभम पाटीदार ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पांच दिन पहले जीतू पटवारी के साथ थे 5 अप्रैल को रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पीसीसी चीफी जीतू पटवारी के पीछे राइट साइड में खड़े कैलाश पटेल। 5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रतलाम में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में पूरे समय मंच पर पटेल कांग्रेस नेताओं के साथ बैठे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाषण के दौरान भी पूरे समय पटेल उनके पीछे खड़े रहे। यहां पर झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने पार्टी छोड़ कर जाने वाले नेताओं को कहा था कि जिसको भी कल जाना है वह आज चले जाए। यहां तक पार्टी छोड़ कर जाने वालों को दो बाप की औलाद बताया था। भाजपा जॉइन कर पार्टी कार्यालय पहुंचे पटेल व पाटीदार उज्जैन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बुधवार दोपहर 1.30 बजे बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजना नेता प्रवीण सोनी के साथ पैलेस रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पर दोनों नेताओं का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना समेत अन्य नेताओं ने किया। कांग्रेस में कोई सुनने वाला नहीं- पटेल पटेल ने दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा कि पार्टी का वफादार सिपाही था। पिछले कुछ दिनों से घुटन महसूस कर रहा था। संगठनात्मक कांग्रेस अपनी दिशा भोपाल से भटक गई जो कि रतलाम तक जारी थी। संगठन को महत्व नहीं दिया जा रहा था। सभी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगठन की बात नहीं सुनते थे। संगठन को चलाने में कई दिक्कत आती थी। इससे दुखी होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन की। पूरी कांग्रेस में कोई सुनने वाला नहीं है। अराजकता पूरी कांग्रेस में फैली हुई है। कांग्रेस में ऐसा वातावरण बना हुआ है पूरे प्रदेश से लगाकर जिला स्तर पर ठेके दे रखे है। आज प्रदेश अध्यक्ष से बात करो तो कहते उससे बात करो। फलाने से बात करो। कैसे संगठन चलेगा। हर विधानसभा में एक-एक व्यक्ति नियुक्त कर दिया। कुछ बात करना है तो उससे बात करो। ऐसे संगठन कैसे चलेगा। काम करने वालों का कोई मूल्यांकन नहीं है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });