मनासा। प्रभारी मंत्री 31 अक्टूबर को मनासा विधानसभा प्रवास पर रहेगी। इस दौरान वह करीब 3 करोड़ 29 लाख 81 हजार रुपए की लागत से बनने वाली चौकड़ी से झरनेश्वर महादेव सड़क का भूमिपूजन करेगी। सुबह 9.30 बजे झरनेश्वर महादेव में कार्यक्रम होगा। सुधीर गुप्ता सांसद जावरा मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र और
दिलीपसिंह परिहार विधायक नीमच भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अनिरुद्ध (माधव) मारू विधायक मनासा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में सज्जनसिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत नीमच, पवन पाटीदार जिलाध्यक्ष भाजपा नीमच और कैलाश पुरोहित अध्यक्ष भाजपा दीनदयाल मण्डल मनासा उपस्थित रहेंगे। मनासा आगमन पर प्रभारी मंत्री का उक्त कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने पर रास्ते भर में स्वागत होगा।
झरनेश्वर महादेव सड़क का भूमिपूजन की खबर मिलने से चौकडी ओर पठार क्षेत्र में अपार उत्साह है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के प्रयास से इसकी स्वीकृति मिली। करीब सवा 3 किमी लंबी सड़क के लिए 3 करोड़ 29 लाख 81 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क बनाएगी। 31 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे इसका भूमिपूजन करेंगे। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झरनेश्वर महादेव में आयोजन होगा।