निम्बाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के समर्थन में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी का लोकसभा चुनाव प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत तुफानी जनसम्पर्क जारी है।
लोकसभा चुनाव के सन्दर्भ में विधायक कृपलानी ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी ग्रामीण मण्डल में प्रवास कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत के साथ मण्डल के बामनिया, सापलिया, सगवाडिय़ा, जमालखेड़ा, कदमाली, घटेरा, नरसाखेड़ी, किशनपुरा, साजनपुर, भांडी, बेनीपुरी, बरवाड़ा, उदय सिंह जी की भागल, टाटरमाला, रणछोड़पुरा, बिरियाखेड़ी, ऊंचा, कानजी का खेड़ा एवं धीनवा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया तथ केन्द्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में पीछले दस वर्षों में हुए कार्यों को उनके बीच रखते हुए इस बार भी भाजपा के समर्थन में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी को विजयी बनाने का आव्हान किया।
लोकसाभ चुनाव प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत के साथ भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, कालूराम आंजना,
कैलाश जाट, नवलकिशोर गुवार, नरेन्द्र प्रजापत, रामप्रसाद धाकड़, बलवंत चपलोत, संजय चपलोत, मुकेश जाट, उदयलाल रावत, राजपाल सिंह कदमाली, पुष्कर धाकड़, कमलेश मेनारिया, गणेश दान चारण, शम्भू गिरी गोस्वामी, पुष्कर कीर, आदि ने आमजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी योजनाओं से अवगत करवाते हुए जनसम्पर्क किया।
विधायक कृपलानी आज यहां करेगें जनसम्पर्क
लोकसभा चुनाव प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत विधायक कृपलानी 12 अप्रैल, शुक्रवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी तहसील के भाजपा ग्रामीण मण्डल क्षेत्र के दौरे पर रहेगें। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर के साथ विधायक कृपलानी क्षेत्र के अचारी, देवखेड़ा, खेरमालिया, रेवड़ा, साकरिया, बरकटी, धामनिया, बागदरी, बसेड़ी कुण्डाल, मलावदा, जमलावदा, भाटखेड़ा, चरलिया, जलमिण्डी, गोठड़ा, चाहखेडी एवं चापडोल गांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान करेगें।