KHABAR : महिला कांग्रेस जिला प्रभारी इष्टा भाचावत पहुंची नीमच, महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक, भारत जोड़ो अभियान में स्थानीय मुद्दों को लेकर की गई चर्चा, पढ़े खबर

MP 44 NEWS October 30, 2022, 3:17 pm Technology

नीमच। भारत जोड़ो अभियान में स्थानीय मुद्दों को शामिल करने के संदर्भ में महिला कांग्रेस जिला प्रभारी इष्टा भाचावत शनिवार को नीमच पहुंची। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक ली। जिला प्रभारी इष्टा भाचावत जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो अभियान के संदर्भ में आज स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा की गई है। जिसमें महंगाई महिलाओं की सुरक्षा समस्या सहित अन्य मुद्दे शामिल किए गए हैं। हमें महिलाओं की झिझक तोड़कर उन्हें घरों से बाहर लाना है और उन्हें इंडिपेंडेंट बनाना है। आज व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई है। जिसमें स्थानीय मुद्दे ,किसानों को हुए नुकसान, महिलाओं के मुद्दे बेरोजगारी और सुरक्षा को भारत जोड़ो यात्रा में प्रतिनिधित्व करने के लिए नीमच और मंदसौर जिले से भी लोगों को यात्रा में शामिल करना है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए लाभ और योजनाओं की जानकारी भी आम जनता तक पहुंचाना इस बैठक का उद्देश्य रहा है। भारत जोड़ो यात्रा इंदौर उज्जैन और आगर होकर गुजरेगी जिसमें नीमच और मंदसौर से भी स्थानीय कार्यकर्ता प्रतिनिधित्व करेंगे और उन्हें स्थानीय मुद्दों को वहां प्रस्तुत करने के लिए मंच यात्रा के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });