KHABAR:- भाजपा नगर अध्यक्ष ने ली शक्तिकेंद्रों की बैठक, बूथ स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 15, 2024, 11:08 am Technology

निम्बाहेड़ा। आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल निम्बाहेड़ा ने तैयारियों को गति देते हुए नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने शक्तिकेंद्रों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर लोकसभा चुनाव के सन्दर्भ में तैयारियों की चर्चा की। शनिवार को देर सांय भाजपा नगर अध्यक्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, ललित प्रकाश शारदा, चंद्रमोहन गुप्ता, जानकीलाल जोशी, प्रकाश धींग , नगर उपाध्यक्ष विजय काबरा, गोपाल पंचौली के आतिथ्य में शक्ति केन्द्र क्रमांक 6 एवं शक्तिकेन्द्र 7 के पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर भाजपा को बढ़त दिलाते हुए जीतने की रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही बूथ स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नगर अध्यक्ष चतुर्वेदी ने शक्ति केन्द्र संयोजकों, सह संयोजकों सहित बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर कड़ी मेहनत कर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });