निम्बाहेड़ा
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में 20 अप्रैल, शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भव्य रोड़ शो करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निम्बाहेड़ा में रोड़ शो कार्यक्रम को लेकर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भाजपा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीएम योगी के 20, शनिवार को सुबह 11 बजे उदयपुर हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर सुबह 11.35 बजे निम्बाहेड़ा हेलिपैड पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11.45 बजे सीएम योगी का रोड़ शो नगर के रेल्वे स्टेशन, माल गोदाम मार्ग से आरम्भ होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों माल गोदाम रोड़, चित्तौड़ी दरवाजा, पंचौली चौराहा,
उदयपुर रोड़, चन्दन चौक, परशुराम सर्कल होते हुए शेखावत सर्कल पहुंचेगा, जहां सीएम योगी रोड़ शो में शामील आमजन सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोंधित करेगें।
सीएम योगी के रोड़ शो की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा नगर मण्डल की टीम विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटी हुई।
इसी संदर्भ में विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निम्बाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, भाजपा निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी नगर मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र माली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा के अग्रिम मोर्चो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस रोड़ शो में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया है।