KHABAR:- कृति की काव्य गोष्ठी 30 को,पढ़े खबर

MP44 NEWS April 29, 2024, 2:44 pm Technology

नीमच। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति द्वारा 30 अप्रैल को काव्य गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कृति अध्यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव महेंद्र त्रिवेदी व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्णा शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय दादा साहब फाल्के की जन्म जयंती के अवसर पर कृति संस्था द्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन 30 अप्रैल मंगलवार रात 8 बजे एलआईसी रोड स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में किया जाएगा। कृति परिवार के सदस्यों ने जिले में निवासरत कवियों व साहित्यकारों के साथ प्रबुद्धजनों व सुधी नागरिकों से काव्य गोष्ठी में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });