KHABAR : अफीम के काश्तकारों भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हो तो कांग्रेस की सरकार बनाओ : दिलीप गुर्जर, कांग्रेस की सरकार बनी तो हर युवा व महिला को 1 लाख रु प्रति वर्ष मिलेंगे : मीनाक्षी नटराजन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 30, 2024, 7:58 pm Technology

रतनगढ़ | भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है | विशेषकर अफीम का काश्तकार भ्रष्टाचार से परेशान हो चुका है | अफीम उगाने से लेकर अफीम की रखवाली और तुलवाने तक पल-पल के भ्रष्टाचार से तंग आ चुका है | अफीम की खेती को जीपीएस पद्धति ने बहुत नुकसान पहुंचाया है | कांग्रेस की सरकार बनने पर इस पद्धति को बंद कर पुरानी चीरा पद्धति को ही लागू करवाएंगे | उक्त विचार कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भाई दिलीप गुर्जर ने जावद तहसील के गांव वधावा, रतनगढ़ में किसानों की महती सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए | सभा को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर युवा को काम मिलेगा | 30 लाख सरकारी नौकरी के पद भरे जाएंगे | महिलाओं को भी एक लाख रुपए सालाना मिलेगा | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का वेतन दुगना कर दिया जाएगा | साथ ही 25 लाख रुपए तक का अपना हेल्थ चेकअप और ऑपरेशन करवा सकेगा | ग्राम वधावा में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर का शाल, श्रीफल भेंटकर सरपंच जी ने स्वागत किया | स्वागत भाषण देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है. प्रजातंत्र को नष्ट करना चाहती है, देश में हिटलरशाही हावी है, विपक्षी नेताओं को ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का डर दिखाकर जेलों में दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्री को बंद कर जनतंत्र का गला घोटने चाहती है | अब समय आ गया है कि हम एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक सरकार बनाएं | ग्राम वधावा पहुंचने पर वरिष्ठ नेता समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, जावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन झांतला ने साफा बंधवाकर स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री निलेश रावल ने व आभार महामंत्री नानालाल चरण ने माना |

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });