KHABAR : यूरिया की किल्लत को लेकर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने कलेक्टर से फोन पर की चर्चा, जावद केंद्र का किया निरीक्षण, पढ़े खबर

MP 44 NEWS October 31, 2022, 8:10 pm Technology

जावद। जावद विधानसभा क्षेत्र के किसानों को लगातार यूरिया की परेशानी आ रही है, लगातार किसान कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर को दूरभाष के माध्यम से अपनी परेशानी बता रहे है। जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने आज सोमवार को जावद में यूरिया केंद्र का निरीक्षण किया एवं अधिकारी से किसानों की समस्या बताई। केंद्र पर मौजूद किसानों से भी श्री अहीर ने वार्तालाप की। किसानों ने बताया कि सिंगोली ओर रतनगढ़ क्षेत्र में केंद्र नही होने से हमे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जावद विधानसभा क्षेत्र में खाद वितरण केंद्र मात्र जावद कृषि उपज मंडी में एक ही है जिसके कारण रतनगढ़ व सिंगोली से किसानों को इतनी दूर यूरिया लेने आना पड़ रहा है, जिस कारण हमें यूरिया महंगा पड़ रहा है। एक किसान ने कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर को फोन पर सूचना दी कि जावद यूरिया केंद्र पर यूरिया एवं उत्तम यूरिया शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से भी अधिक मूल्य में बेचा जा रहा है। यूरिया का मूल्य 267 निर्धारित है लेकिन सोसायटी पर 300 रुपये से अधिक मूल्यों में बेचा जा रहा है। इसी प्रकार उत्तम यूरिया का मूल्य 1350 निर्धारित है एवं इसे 1600 से अधिक रुपयों में बेचा जा रहा है जिनकी पेकिंग 46 किलो प्रति बेग है। जबकि बाजारों में खाद विक्रेता (प्रायवेट दुकानदार) इन्ही खादों का ओर भी अधिक मूल्य ले कर किसानों को लूट रहे है। किसान प्राकृतिक आपदा है पहले ही परेशान है अब सरकारी अफसर ओर प्राइवेट दुकानदार भी किसानों को परेशान कर रहे, किसानों को लूटने से बाज नही आ रहे है। इसी कई समस्याओं को लेकर किसान नेता राजकुमार अहीर ने नीमच कलेक्टर से फोन पर चर्चा की एवं जल्द ही समस्या का निराकरण करवाने हेतु बात कही। वही श्री अहीर ने आगे बताया कि रतनगढ़ एवं सिंगोली में खाद वितरण केंद्र (सेंटर) नही खोला गया तो कांग्रेसजन किसानो के साथ सड़को पर उतर कर आन्दोलन करेगा। पूरा कांग्रेस परिवार किसानों के साथ हमेशा से खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। जावद कृषि उपज मंडी खाद वितरण केंद्र पर श्री अहीर के साथ जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष काला ग्वाला, पार्षद प्रतिनिधि प्रह्लाद बग्गड़, पार्षद पूरण चंदेल, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, पूर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, रमेश (भानु) टेलर एवं लखन नायक मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });