प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा थांदला विधानसभा क्षेत्र के मेघनगर मण्डल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जहाँ सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि देश में साठ साल तक सरकार में रही कांग्रेस और उसके नेताओं ने कभी गरीब की चिंता नहीं की। इन बेइमान कांग्रेसियों के कारण ही हमें श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए सालों संघर्ष करना पड़ा। आखिरकार भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण करा देश के करोड़ों सनातनियों की आस्था को सम्मान दिलाया। ऐसे कांग्रेस नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। वही उन्होंने दावा किया कि रतलाम, झाबुआ लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चोहान भारी मतों से विजय होगी और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि तब न तो प्रदेश में सड़कें थीं न स्वास्थ्य सेवाएं थीं और न बिजली होती थी। यहां तक कि लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं था। भाजपा की सरकार बनने के बाद देश और प्रदेश की तस्वीर बदल गई है।