KHABAR:- जिले में दिन में तेज धूप, शाम को धूल भरी हवाओं के साथ एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 22, 2024, 12:45 pm Technology

जिले में गर्मी के तेवर तीखे हैं वही लू का भी अलर्ट है। मंगलवार को भी दिनभर तेज धूप व लू के थपेड़ों ने परेशान किया। भीषण गर्मी से दोपहर में बाजार सुने दिखाई देने लगे हैं। शाम ढलने के बाद बाजारों में चहल पहल दिखाई दे रही है। दिन के साथ रातें भी इतनी ही गर्म है। मौसम विभाग के अनुसार आज जिले में दिनभर तेज धूप का सामना करने पड़ेगा। वहीं शाम को बादल छाए रहने के साथ एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम जानकारों की माने तो गर्मी व लू से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। माह के अंत तक ऐसी हो स्थिति बनी रहेगी। जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने जिले में अगले चार दिन और हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 24-25 मई को हीट वेव का ज्यादा असर रहेगा।https://mp44news.com/addImage#:~:text=%3Cimg%20src%3D%22https%3A//mp44news.com/media/advertise/10403550.jpeg%22%20width%3D%22100%25%22%20%3E

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });