नीमच। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी द्वारा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जो 20 नवम्बर 2022 को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी और निरंतर 16 दिनों तक यात्रा मध्यप्रदेश में होगी। भारत जोड़ो यात्रा नीमच जिले के प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो उपपद यात्रा आयोजित की जाना है,जिसके लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी दिग्विजयसिंह,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा एवं यात्रा संयोजक पीसी शर्मा, चंद्रिकाप्रसाद द्विवेदी, जिला प्रभारी मुजीब कुरैशी ,सहप्रभारी चंद्रशेखर शर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ,भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक तरुण बाहेती की सहमती से नीमच जिले में भारत जोड़ों यात्रा के ब्लॉक समन्वयक व सहसमन्वयक नियुक्त किये है।
नीमच जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि भारत जोड़ों यात्रा के जावद ब्लॉक समन्वयक महेन्द्रसिंह सिसौदिया, सहसमन्वयक मनोहर जाट मोरवन,रतनगढ़ ब्लॉक समन्वयक सुरेश शर्मा, सहसमन्वयक मुजीब खान, सिंगोली ब्लॉक समन्वयक बालकिशन धाकड़, सहसमन्वयक इकबाल हुसैन, नीमच शहर ब्लॉक समन्यवक राकेश सोनकर,सहसमन्वयक भारतसिंह अहीर,नीमच ग्रामीण ब्लॉक समन्वयक मनोहर गुर्जर,सहसमन्वयक विनोद नागदा ,सहसमन्वयक दिलीप जोशी,जीरन ब्लॉक समन्वयक पर्वत सिंह जाट,सहसमन्वयक नरेंद्र सिंह राणावत,मनासा ब्लॉक समन्वयक एडवोकेट रामप्रसाद कसेरा, रामपुरा ब्लॉक समन्वयक प्रवीण चौधरी, सहसमन्वयक राजू गरासिया व कुकड़ेश्वर ब्लॉक समन्वयक घीसालाल जाट खड़ावदा को नियुक्त किया गया है।