मंदसौर कालाखेत खेल मैदान की हालत दयनीय है। मैदान शराबियों अौर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। मिनी स्टेडियम में फैली गंदगी से भी खिलाड़ी परेशान हैं।
मैदान में शाम ढलते ही असामाजिक तत्व और शराबियों का जमावड़ा हो जाता है। वे मैदान में बैठकर शराब पीते हैं। शराब की बोतलों को मैदान पर ही फेंक देते हैं। हर शाम मैदान पर खिलाड़ी प्रेक्टिस करने पहुंचते हैं। इसके अलावा बुजुर्ग और अन्य लोग भी टहलने के लिए मैदान आते हैं। मैदान पर रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है।
खेल मैदान पर पुलिस की गश्त हमेशा नहीं होती है खेल मैदान में पुलिस गश्त हर रोज रात्रि जरूरी है।