KHABAR : विधायक मारू ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से की भेंट, विधानसभा क्षेत्र की करीब 10 सड़कों की स्वीकृति का रखा प्रस्ताव, पढ़े खबर

MP44NEWS November 11, 2022, 6:08 pm Technology

मनासा विधायक मारू ने शुक्रवार की सुबह भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की। इस दौरान उन्होने अपने विधानसभा क्षेत्र की करीब 10 सड़कों की स्वीकृति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा और बजट सत्र में उक्त सड़कों को स्वीकृत करने की मांग की।

विधानसभा बजट सत्र होने वाला है। इसमें मनासा विधानसभा को भी विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति मिले। इसके लिए विधायक मारू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ऐसे जो अभी तक सड़क संपर्क नहीं जुड़ पाए है। उनका लोक निर्माण विभाग से सर्वे करवाया। उक्त प्रस्ताव विधायक मारू ने शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने रखा। इनमें आंतरी माताजी से आंत्री खेड़ा सड़क लागत 220.00 लाख, बड़कुआ से केशरपुरा सड़क लागत 140.00 लाख, घोटा पिपल्या से देवरी सौम्या सड़क लागत 120.00 लाख, सोनड़ी से बुरावन सड़क लागत 120.00 लाख, तलाऊ से बच्चाखेड़ी सड़क निर्माण लागत 110.00 लाख, पिपल्या सिंघाड़िया से डोरिया खेड़ी सड़क निर्माण लागत 90.00 लाख, बुज से जुनापानी सड़क लागत 180. 00 लाख, पड़दा से गंगाबावड़ी सड़क लागत 250.00 लाख, जुना मालाहेड़ा से देवरी पड़दा सड़क सुंडी लागत 330.00 लाख और मोकड़ी से नयागांव सड़क लागत 140. लाख शामिल है।

बजट सत्र में उक्त सड़कों की स्वीकृति मिले। इसकी विधायक मारू ने मुख्यमंत्री चौहान से मांग की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सरपंच संघ जिलाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अल्हेड़ के सरपंच आनंद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। भूमिपुजन का निमंत्रण

जलजीवन मीशन अंतर्गत गांधीसागर से नीमच जिले के प्रत्येक गांव तक हर घर नल से जल वाली करीब 1400 करोड की योजना का टेंडर हो चुका हैं। वहीं रामपुरा, मनासा उद्धवहन सिंचाई परियोजना लागत 1208 करोड़ का भी भुमिपुजन होना है।

दोनों परियोजना का भूमिपूजन किया जाना हैं। विधायक मारू ने मुख्यमंत्री को भूमिपुजन करने का निमंत्रण दिया। मारू ने कहा आपकी सहभागीता हो और आप स्वयं मनासा विधानसभा में पहुंच उक्त महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भूमिपूजन करें। इस के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान करें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });