WEATHER UPDATE : आसमान पर छाए रहेंगे बादल:बारिश के आसार, अब तक औसत 198 एमएम बरसात दर्ज

MP44 NEWS July 7, 2024, 11:31 am Technology

नीमच जिले शनिवार शाम से बारिश का दौर थमा हुआ है। जिसके चलते अब फिर से लोगो को गर्मी और उमस का लोगों को अहसास होने लगा है। हालांकि अब भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं बारिश ने जिले के कई इलाकों के किसानों की फिर से चिंता बड़ा दी है। क्योंकि अब फसलों को पानी की दरकार है। ऐसे में लोग अब इंद्रा देवता को मनाने के लिए पूजा पाठ करने लगे है। ग्रामीण क्षेत्र में परम्परा अनुसार कई गांव में उज्जैन भी मानने पर विचार किया जा रहा है। मौसम जानकारों के अनुसार वर्तमान में दो सिस्टम एक्टिव है। वहीं साइक्लोनिक सर्कुलेशन, वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स, और टर्फ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है। आगामी 8 से 9 जुलाई को एक ओर सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसे दिन मे बारिश के आसार है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से एमपी में भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। इस कारण पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कहीं, तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। अगले कुछ दिन तक यह सिस्टम एक्टिव रहेगा। बारिश अपडेट जिले में 7 जुलाई सुबह 8 बजे तक औसत 198.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले के नीमच, जावद , मनासा सभी जगह 0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष जुलाई तक जिले 277.3 मिलीमीटर वर्ष दर्ज की गई थी। तापमान अपडेट शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को जिले का अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस ओर न्युनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });