WEATHER UPDATE : फसलों को बारिश की दरकार:किसान हो रहा परेशान; पिछले एक सप्ताह से जिले में नहीं हुई बारिश, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 9, 2024, 11:07 am Technology

करीब एक सप्ताह होने जा रहा है मगर जिले में बारिश नहीं हुई है। बारिश की खेच के चलते अब किसान परेशान है। फसलों को अब पानी की बेहद जरूरत है। यदि आलम आगे भी रहा तो फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं बारिश लेट होने के चलते अब तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। एक समय अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस चला गया था। वह अब करीब 31 से 32 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। इससे लोगो को गर्मी और उमस का अहसास होने लगा है। मौसम जानकारों के अनुसार 8 से 9 जुलाई के बीच एक ओर सिस्टम एक्टिव होने से फिर तेज मूसलाधार बारिश का अनुमान था। शायद वह जिले में प्रभावी नही दिख रहा। हालांकि सोमवार को जिले की जावेद क्षेत्र में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान दिखाई दे रही है। बारिश अपडेट मंगलवार को भी जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे कहीं हल्की बूंदाबांदी की थी संभावना है। 9 जुलाई सुबह 8 बजे तक मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल अब तक 198.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 9 जुलाई तक दिन तक 328 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी। तापमान अपडेट सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस ओर न्युनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });