नीमच जिले बारिश की खेंच ने किसानों के साथ आम लोगो को भी परेशान कर दिया है। करीब एक सप्ताह से जिले में बारिश नहीं हुई है। जिससे तापमान मे वृद्धि के साथ लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की खेंच के चलते खेतों में फसलें भी पानी के लिए तरसने लगी है। यदि यह आलम आगे भी रहा तो फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। जिले का तापमान करीब 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जिले में बारिश की संभावना जताई है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एमपी के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। हालांकि जिले में इस सिस्टम का असर उतना प्रभावी दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। जिले के कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। बारिश अपडेट बीते 24 घंटे में नीमच जिले में जीरो मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। बुधवार को भी जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। 10 जुलाई सुबह 8 बजे तक मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल अब तक 198.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 10 जुलाई तक 328.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी। तापमान अपडेट मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।