मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। शंकराचार्य के समर्थन पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ गलत नहीं कहा है। उनका कौन सा ऐसा शब्द है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा था कि जो असत्य और नफरत की आग फैलाते हैं, वो हिंदू नहीं हो सकते हैं। सनातन धर्म सभी धर्म का सम्मान करता है। सभी धर्म में अमन, शांति का संदेश है। सत्यमेव जयते भारत की सोच है। RSS पर साधा निशाना दिग्विजय सिंह ने RSS पत्रिका ऑर्गेनाइजर में मुस्लिम जनसंख्या को लेकर लिखे लेख पर कहा कि उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। आरएसएस सिर्फ नफरत फैलाने का काम करती है। समाज के बीच में वैमनस्यता पैदा करना उनका काम है। आरएसएस के लोग झूठे आंकड़े लेकर आते है। 2011 के बाद देश में सेंसेस नहीं हुआ तो फिर रिपोर्ट कहां से आई। सरकार 2021 सेंसस के आंकड़े क्यों नहीं जारी करती है, जनगणना क्यों नहीं करवाती है। सरकार को जनगणना कर जातिगत आंकड़े जारी करना चाहिए।