नीमच, बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा की 10 दिवसीय यात्रा कर 200 श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुवार को देर रात को नीमच वापस लौटा है। सभी धार्मिक स्थलों का दर्शन कर जत्था वापस लौटा है। वहीं13 जुलाई को बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के दर्शन करने के लिए नीमच के दशहरा मैदान से दूसरा जत्था रवाना होगा। संयोजक अंकित शर्मा ने बताया कि यात्री पुष्कर करनी माता सालासर बालाजी, चीची माता इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर, स्वर्ण मंदिर, अटारी बॉर्डर, माता वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए वापस नीमच पहुंचे हैं। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को बिदाई के साथ अपने अपने गंतव्य को रवाना किया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने यात्रा आयोजक अंकित शर्मा को यात्रा के दौरान सफल संचालन कुशल मार्गदर्शन के लिए सम्मान किया। बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए।