मध्यप्रदेश की राजनीति में अमिट हस्ताक्षर हैं स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा - रवि गोयल

दीपक खताबिया May 31, 2022, 7:50 pm Technology

नीमच | भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार जी सकलेचा जी की पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अजा मोर्चा जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया कि सरवानिया महाराज पंचायत के डोम में अजा मोर्चा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम कि शुरुआत में स्व. वीरेंद्र कुमार जी सकलेचा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और स्थानीय अनुसूचित जाति वर्ग के 100 बच्चों को शिक्षण सामग्री नोटबुक, पेन, ड्राइंग पेन, ड्राइंग बुक, रबड़ - पेंसिल सेट, स्केल, कटर आदि सामग्री भेंट की गई | इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में अमिट हस्ताक्षर हैं स्व. वीरेंद्र कुमार जी सकलेचा भाजपा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सर्वहारा वर्ग के लिए योजनाएं बना रही है उनके सपनों के मध्यप्रदेश का निर्माण कर रही है उनके देखे स्वप्न जावद के अभूतपूर्व विकास को विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा साकार कर रहे हैं और निरंतर क्षेत्र का विकास कर रहे हैं | अंबेडकर जी ने कहा था शिक्षा शेरनी का दूध हैं जो जितना पियेगा उतना दहाड़ेगा इसीलिए हमारा शिक्षा के प्रति एक छोटा सा प्रयास है ताकि सभी बच्चें शिक्षा के प्रति जागरूक हों | भाजपा सरवानिया महाराज मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने इस अवसर पर कहा कि बच्चें देश का भविष्य हैं उन्हें अच्छे सांचे में ढालकर हमें देश के अच्छे भविष्य का निर्माण करना हैं हमें इनकी अच्छी शिक्षा और अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए यह हमारा सामाजिक दायित्व भी है भाजपा ने हर वर्ग के बच्चों के लिए कई ऐसी योजना बनाई है जिससे वह निःशुल्क अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं कार्यक्रम में अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल, भाजपा सरवानिया महाराज मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेश देवड़ा, अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, ओमप्रकाश मेघवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति पलोड़ा, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल व्यास, बलवंत रेगर, जीवन कुमार, मदन सालवी, अजा मोर्चा जिला मंत्री लोकेश सलोना, जितेंद्र सोलंकी, युवा मोर्चा के मनीष शर्मा हिमांशु खटीक, प्रताप सिंह, निर्मला बैरागी, शौकीन कुमार, अजय जाटव, मुकेश परमार, महेश भट्ट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन पुष्कर सिंह चौहान ने किया तथा अंत में आभार मंडल अध्यक्ष बलवंत रेगर ने माना |

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });