WEATHER UPDATE : जिले में बारिश की देरी, फसलों को भी जल्द बारिश का इंतजार, सूखने की भी संभावना, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 13, 2024, 2:46 pm Technology

नीमच जिले में करीब एक सप्ताह से अधिक समय हो चला है। मगर बारिश जिले से रूठी हुई है। बारिश की देरी के कारण लोगो को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। फसलों को लेकर अब किसान भी चिंतित नजर आ रहे है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो इसका उपज के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। शनिवार को भी जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश अपडेट 13 जुलाई सुबह 8 बजे तक मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घण्टे में जिले में कही भी वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक कुल 199.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 13 जुलाई तक 354.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी। तापमान अपडेट शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर दिन भर धूप छांव का खेल जारी रहेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });