WEATHER UPDATE : एक सप्ताह बाद जिलेवासियों को राहत, देर रात में जिले के कई हिस्सों में तेज तो कहीं हल्की बारिश, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 14, 2024, 11:04 am Technology

नीमच जिले में करीब एक सप्ताह कर बाद शनिवार रात में लोगों को राहत मिली है। यहां देर रात मे जिले के कई स्थानों पर हल्की तो कही तेज बारिश हुई है। हालांकि ये बारिश बस कुछ देर के लिए हुई लेकिन इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। वहीं इस बारिश ने फसलों को भी कुछ राहत दे दी है। हालांकि यह बारिश कुछ दिन समय तक ही राहत देने वाली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, है कि पूरे प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के आसार भी है। ऐसे में लोगों को बचाव के लिए समझाइश दी गई है। कुछ दिन पहले एक्टिव ट्रफ प्रदेश से काफी ऊपर चली गई है। उत्तरी गुजरात में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यही सिस्टम बारिश करा रहा है। बारिश अपडेट रविवार को जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। जिले में कई स्थानों पर हल्की बारिश औऱ बूंदाबांदी की संभावना है। 14 जुलाई सुबह 8 बजे तक मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घण्टे में जिले की नीमच, जावद, सिंगोली, मनासा, रामपुरा और जीरन तहसील में कई स्थानों पर तेज तो कही हल्की बारिश हुई है। तापमान अपडेट शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर दिन भर धूप छांव का खेल जारी रहेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });