मेष लव राशिफल आज आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह समझ लें। नहीं तो इस समय उनके साथ मजाक करना या उन्हें छेड़ना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। वृषभ लव राशिफल अपने लव पार्टनर के साथ आज आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही उनके साथ आप आज का दिन बहुत अच्छा बिताने वाले हैं। आपका पार्टनर आपको सहज महसूस करेगा। आज आपके साथी का भरपूर प्यार आपको मिलने वाला है। मिथुन लव राशिफल आज किसी व्यक्ति की बातों को लेकर आप अपने पार्टनर के साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं। उन पर शक कर सकते हैं, जिस कारण आपकी लव लाइफ में बड़ी प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है। अपने साथी पर विश्वास रखें। किसी भी बात को पूर्ण रूप से जानकर ही कोई बड़ा डिसीजन लें। कर्क लव राशिफल आज आपका साथी आपके सामने अपने मन की बात को रख सकते हैं। साथ ही आपके प्यार को एक्सेप्ट कर सकता है पर आपके साथ जीवन बिताने के लिए तैयार हो सकता है। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ यह समय बहुत अच्छा बीतेगा। सिंह लव राशिफल आप अपनी लाइफ में कुछ प्रॉब्लम महसूस करेंगे। हो सकता है आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाना चाहता है, जिसे आप सहन नहीं कर पाएंगे। किसी दूसरे के कारण आपका साथी आपसे दूर जा सकता है। उनकी मन की बात को समझने का प्रयास करें। कन्या लव राशिफल आज आप अपने पार्टनर के सामने अपने मन की बात बोल सकते हैं। यदि अभी तक आपने अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है,तो आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने मन की सभी बात अपने पार्टनर को बता दें। हो सकता है आज वह आपके प्यार को एक्सेप्ट कर हमेशा के लिए आपका हो जाए। तुला लव राशिफल आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें व उनकी बातों को महत्व दें। पुराने कुछ बातों को याद कर उन्हें प्रसन्न करें। वृश्चिक लव राशिफल आज आपके पार्टनर का मिजाज आपके वितरित दिखाई पड़ेगा। उनके मन में चल रही कुछ बातों को आप समझने का प्रयास करें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपका पार्टनर किसी दूसरे के संपर्क में आ सकता है। धनु लव राशिफल आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है वह आज आपसे शेयर कर सकते हैं, जिससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज लेना पड़ सकता है। मकर राशिफल आज आपका पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण बाहर जाने का आपका कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है, जिससे मूड ऑफ रहेगा। साथ ही आपकी प्लानिंग फेल हो सकती है। कुंभ लव राशिफल आज आप अपने लव पार्टनर के बारे में गलत धारणा मन में बना सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में शंका उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। कुछ बड़ा डिसीजन करने से पहले बात की अच्छी तरह से छानबीन कर लें। मीन लव राशिफल आज आपका पार्टनर आपके ऊपर बड़ा मेहरबान रहेगा। आज साथी के साथ घर पर आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साथ बैठकर खाना मूवी देखना आदि आज का दिन आपका अपने साथी के साथ बहुत अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।