BIG_NEWS : कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन से खदेड़ा, आंसू गैस छोड़ी, नीट-नर्सिंग घोटाले को लेकर सीएम हाउस घेरने निकले थे, NSUI प्रदेश अध्यक्ष घायल, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 15, 2024, 5:49 pm Technology

भोपाल में नर्सिंग घोटाले, नीट पेपर लीक समेत अन्य परीक्षाओं में धांधली के विरोध में एनएसयूआई ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से भोपाल पहुंचे कार्यकर्ता सुबह करीब 10 बजे से पीसीसी के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। दोपहर करीब 2 बजे लगभग 2 हजार कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने निकले। जिन्हें रेडक्रॉस हॉस्पिटल के पास बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। जिससे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे घायल हो गए। उन्हें रेडक्रॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शन से पहले मंच के सामने कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ता सड़क पर धरना देने बैठ गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य नेताओं ने भी गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी शुरू प्रदर्शनकारियों की पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दी। पहले पुलिस ने वाटर केनन चलाई और साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे कुछ देर के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की भीड़ तितर-बितर हुई। लेकिन, कुछ ही मिनट बाद दोबारा एनएसयूआई कार्यकर्ता सड़क पर पहुंच गए। साथ ही धरना देना शुरू कर दिया। इन्हें हटाने पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का धरपकड़ शुरू की है। पुलिस वाटर कैनन से खदेड़ रही पीसीसी से एनएसयूआई कार्यकर्ता दौड़ते हुए लिंक रोड नंबर एक पर पहुंचे। यहां पहले से तैनात पुलिस की टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो वाटर कैनन चलाई जा रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को सीएम हाउस का घेराव करने से रोकने के लिए पुलिस ने मप्र कांग्रेस कमेटी से रेडक्रास हॉस्पिटल चौराहे के बीच 100 मीटर के दायरे में थ्री लेयर बेरीकेडिंग की है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों को सबसे पहले पुलिस अमला रोकेगा। प्रदर्शनकारियों के पुलिस बल के सुरक्षा घेरे को तोड़कर आगे बढ़ने पर लोहे के बेरीकेड लगाए गए हैं। इन बेरीकेड के पीछे वाटर कैनन मशीन और दमकलों को तैनात किया गया है। ताकि प्रदर्शनकारियों को पानी की बौछार फेंककर सीएम हाउस की ओर जाने से रोका जा सके। प्रदर्शन से पहले मंच के सामने कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। एनएसयूआई के नेता अपने-अपने नेताओं के लिए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मंच पर उपस्थित नेताओं की समझाने की कोशिश नाकाम हो रही है। 01:28 PM 15 जुलाई 2024 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- क्या मुख्यमंत्री विश्वास सारंग से डरते हैं उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में युवाओं में हताशा है। हर परीक्षा में घोटाला हो रहा है। नर्सिंग परीक्षा में भी बड़ा घोटाला सामने आया है। सरकार फर्जी कॉलेज की परमीशन दे रही है। सरकार विश्वास सारंग पर कार्रवाई क्यों नहीं करना चाह रही। क्या विश्वास सारंग से मुख्यमंत्री डरते हैं। ऐसे भ्रष्टाचारी मंत्री को अपने साथ क्यों रखे हैं। इसका जवाब मुख्यमंत्री दें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });