WEATHER UPDATE : जिले में आज कही हल्की तो कही तेज बारिश, दिन में गर्मी और उमस का करना पड़ सकता है सामना, तापमान में भी गिरावट, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 16, 2024, 11:09 am Technology

नीमच जिले में पिछले दो तीन दिनों से कही तेज तो कही हल्की बारिश हो रही है। जिससे अब लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मगर दिन में गर्मी और उमस का अहसास होगा। जिले के आसमान पर आज भी बादल छाए रहेंगे। सोमवार को भी जिले की नीमच, जीरन, मनासा, रामपुरा, जावद और सिंगोली तहसील में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। बारिश अपडेट 16 जुलाई सुबह 8 बजे तक मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 में जिले में 5.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक 240.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 16 जुलाई तक जिले में 357.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी थीं। तापमान अपडेट सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर दिन भर धूप छांव का खेल जारी रहेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });