KHABAR : विधायक मारू ने कुंडला में किया राजस्व महाअभियान 2.0 का शुभारंभ, पढ़े खबर

MP44NEWS July 18, 2024, 6:31 pm Technology

मनासा। ग्राम पंचायत कुंडला मे"राजस्व महा-अभियान 2.0" का शुभारम्भ किया। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक किसान सशक्त और खुशहाल हो, यही हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा मे भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 18 जुलाई से 31 अगस्त तक उक्त अभियान चलाया गया है। इसमें किसानों की राजस्व संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। आज कुंडला मे कलेक्टर दिनेश जी जैन, एसडीएम पवन जी बारिया, जनपद अध्यक्ष कामेरी बाई डांगी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश डांगी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर दडिंग, श्याम वसीटा, भूपेश राठौर, सरपंच संगीता डांगी, उपसरपंच मुकेश डांगी आदि मंचासिन अथितियों के साथ राजस्व महाअभियान 2.0 का शुभारंभ कर किसानों से चर्चा की। राजस्व अभियाम का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना, राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करना, राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों को हल करना, नक्शे को ठीक करना, समग्र का आधार ई केवाईसी ओर खसरे की समग्र से लिंक करना आदि काम राजस्व अभियान में किए जाएंगे। पीएम किसान योजना का सभी पात्र किसानों को लाभ दिया जाना है इसका विशेष ध्यान रहे। इस हेतु मारू ने अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मारू ने किसानों से संवाद करते हुए अपील की 31 अगस्त तक अभियान चलाना है किसान बन्धु इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्या का निराकरण करवाएं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वृक्षारोपण भी किया उक्त कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। विधायक मारू ओर कलेक्टर जैन ने मंचासिन अतिथियों के साथ वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। विधायक मारू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश भर में चलाए गए एक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत वृक्षारोपण अवश्य करे। पर्यावरण संरक्षण हेतु हम सभी संकल्पित हो। एक पेड़ अवश्य लगाए और इसकी रक्षा का भी संकल्प ले।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });