KHABAR : विधायक परिहार ने गिरदौडा में किया राजस्व महा-अभियान 2.0 का शुभारम्भ, जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व संबंधी प्रकरणों का होगा समय सीमा में निराकरण, पढ़े खबर

MP44NEWS July 18, 2024, 6:44 pm Technology

नीमच, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार राजस्व महा-अभियान मे राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने हेतु राजस्व महा-अभियान 2.0 दिनांक 18 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। ग्राम गिरदौडा में राजस्व महा अभियान 2.0 का शुभारम्भ विधायक दिलीपसिंह परिहार ने किया। राजस्व महा अभियान 2.0 का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों आर.सी.एम.एस. में समय-सीमा पार राजस्व प्रकरणों (नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्तगी) का निराकरण, नये राजस्व प्रकरणों को आर.सी.एम.एस. पर दर्ज करना, नक्शे पर तररमीम, पी.एम.किसान का सैचुरेशन, समग्र का आधार से ई.के.वाई.सी. और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्टी का क्रियान्वयन है। महा-अभियान में अनेक गतिविधियाँ सम्पादित किए जाएंगे। राजस्व महा-अभियान के अन्तर्गत उल्लेखित समस्त कार्यों को समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान के समन्वय हेतु अधीक्षक भू-अभिलेख जिला नीमच को नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किये जाने के लिये निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़, अनुविभागीय अधिकारी ममता खेड़े, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, सरपंच श्रीमती लीलाबाई नाथूलाल माली, सचिव महेश नागदा, सतीश यादव, किशन शर्मा, देवकरण शर्मा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });