KHABAR : नीमच कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में निकला कबर बिज्जू, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया, जीरन के जंगल में छोड़ा, पढ़े खबर

MP44NEWS November 15, 2022, 12:19 pm Technology

नीमच। सोमवार को नीमच कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय की खिड़की में पाम सिवेट देखा गया। जिसे आम बोलचाल की भाषा में कबर बिज्जू भी कहा जाता है। जिसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मात्र 15 मिनट के रेस्क्यू में पकड़ लिया। जिसे पकड़कर वन विभाग लाया गया, यहां से उसे पिंजरे में डालकर जीरन के जंगलों में छोड़ा गया है। डिप्टी रेंजर रमेश प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग से टीम मौके पर पहुंची और कब्र बिज्जू को मात्र 15 मिनट के रेस्क्यू में पकड़कर वन विभाग लाया गया है। यहां से अधिकारियों के निर्देश पर उसे पिंजरे की सहायता से जीरन के जंगलों में छोड़ा गया है। क्या है कब्र बिज्जू-
भारत में बिज्जू सर्वत्र मिलता है। उत्तरी भारत के तालाबों और नदियों के कगारों में 25-30 फुट लंबी माँद बनाकर रहता है। इसके शरीर का ऊपरी भाग भूरा, बगल और पेट काला और माथे पर चौड़ी सफेद धारी होती है। हर पैर पर पाँच मजबूत नख होते हैं जो माँद खोदने के काम आते हैं। यह अगले पैर से माँद खोदता जाता है और पिछले पैरों से मिट्टी दूर फेंकता जाता है। यह अपने पुष्ट नखों से कब्र खोदकर मुर्दा खा लेता है। बिज्जू आलसी होता है और मंद गति से चलता है। यह सर्वभक्षी है। फल मूल से लेकर कीट पतंग तक खा लेता है। इस रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर रमेश प्रजापति सिटी चेकिंग गार्ड अब्दुल सलाम श्याम सिंह बोरासी चौकीदार रतन शामिल थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });