मंदसौर। बिरसा मुंडा जयंती पर मंगलवार को पीजी कॉलेज में भारतीय इतिहास और संस्कृति में जनजातियों के विशेष योगदान विषय पर व्याख्यान हुआ। अध्यक्षता काॅलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. बी.आर. नलवाया ने की। मुख्य अतिथि बृजबिहारी बघेल, सहायक जिला लोक अभियोजन डॉ. एल.एन. शर्मा व डॉ. राजेश सकवार थे।
मुख्य अतिथि बघेल ने क्रांतिवीर बिरसा मुंडा के जीवन व स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा ने बिरसा मुंडा के बारे में जानकारी दी। इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश सकवार ने बिरसा मुंडा के जीवन की विशेषताएं बताईं। कॉलेज का स्टाफ सहित छात्र में मौजूद थे।