मंदसौर सहित जिले में ठंड असर दिखाने लगी है। सुबह-शाम और रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है। धीरे धीरे दिन के तापमान में भी बदलाव के साथ ठंड का असर होने लगा है। पिछले साल की तुलना में इस बार रात के तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट है। जानकारों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में ठंड तेजी से बढ़ने के आसार है।
रात में ठिठुरन बढ़ी दिन में भी तापमान में गिरावट
जिले में पिछले 5 दिनों से रात का तापमान 11 डिग्री से नीचे चल रहा है। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा वही बुधवार को 10 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा दिन का तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
जानकारों के अनुसार अरब सागर से आ रही नमी के कारण फिलहाल दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। अगले दो से तीन दिनों मे कड़ाके की ठंड गिरने की संभावना है।
हिमाचल में बर्बबारी और उत्तर की ठंडी हवाएं बड़ा रही ठिठुरन
हिमालय में बर्फबारी और उत्तर से चल रही ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके कारण दो-तीन दिन में न्यूनतम में तेजी से गिरावट आएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड की शुरुआत हो सकती है।