BIG_NEWS : पुल निर्माण में जमीन जाने के डर से किसान ने खाया जहर, 20 दिन पहले वित्त मंत्री के हाथों हुआ भूमिपूजन, जिला अस्पताल में अन्नदाता का उपचार जारी, पढ़े खबर

MP 44 NEWS December 3, 2022, 11:17 am Technology

मंदसौर। पुल निर्माण में जमीन जाने के डर से किसान ने खाया जहर खा लिया। जिस पुल के लिए किसान ने कीटनाशक पिया। पुल का भूमि पूजन 20 दिन पहले वित्त मंत्री के हाथों हुआ। जानकारी के अनुसार ग्राम डोडिया मीणा में 5 करोड़ 71 लाख 8 हजार की लागत से शिवना नदी पर पूल का निर्माण होना है। जो पीडब्ल्यूडी विभाग के सहयोग से बनेगा। इसका भूमि पूजन बीते 12 नवंबर को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के हाथों हुआ था। शुक्रवार को पीडब्लुडी अधिकारियों, इंजीनियर और राजस्व अधिकारियों के साथ एक टीम निर्माण होने वाली पूल का मौका मुआयना करने पहुंची थी। अधिकारी फीता लेकर जमीन नाप रहे थे। इतने किसान बद्रीलाल ने पूल निर्माण में अपनी जमीन जाने के डर से कीटनाशक पी लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसान को तुरंत एम्बुलेंस के सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। किसान की हालत खतरे से बाहर बताइ जा रही है। मामले में पटवारी दौलत राम ने बताया कि कोलवा गांव के किसान ने कीटनाशक पिया था। जिसे उन्होंने एम्बुलेंस की सहायता से जिला असप्ताल में भर्ती कराया है। जहां पुल बनाना है, उससे लगी हुई किसान की जमीन है, जिसमें से करीब एक से डेढ़ बीघा जमीन अधिग्रहित होगी। पटवारी के अनुसार, किसान को मुआवजा भी मिल जाएगा। बहरहाल किसान का उपचार किया जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });