KHABAR : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण स्व. सुंदरलाल पटवा की जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, विधायक मारू ने किया स्टेच्यू पर माल्यार्पण, पढ़े खबर

MP44NEWS November 12, 2024, 12:58 pm Technology

कुकड़ेश्वर - प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण स्व. सुंदरलाल पटवा की 100 जन्म जयंती पर कुकड़ेश्वर में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँच स्व. श्री पटवा के स्टेच्यू पर माल्यार्पण किया। सरकारी अस्पताल कुकड़ेश्वर में भर्ती मरीजों को फल बांटे। इस अवसर पर नगर परिषद द्वारा सिंघल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए कपड़ा बेग वितरण किया गया। कपड़ा बेग वितरित कर नागरिको को कुकड़ेश्वर को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने और स्वच्छता में नंबर वन बनाने की अपील की। साथ में मंडल अध्यक्ष मदन रावत, नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा, नरेंद्र मालवीय, कैलाश मालवीय, सभी पार्षद गण, एवं पार्टी के सभी श्रेष्ठ जेस्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });