BIG_NEWS : कुत्ता सामने आया तो पलटा ऑटो, 6 मजदूर महिलाएं घायल, 4 घायलों को हायर सेंटर किया रेफर, पढ़े खबर

MP44NEWS November 14, 2024, 12:15 pm Technology

भीलवाड़ा के मांडल में बुधवार सुबह फैक्ट्री की मजदूर महिलाओं को लेकर जा रहे ऑटो के सामने कुत्ता आ गया। ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल हो गईं। चार महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। ये सभी महिलाएं फैक्ट्री लेबर हैं और गांव से फैक्ट्री में मजदूरी के लिए जा रही थीं। हादसा मांडल थाना क्षेत्र के कमालपुर में हुआ। बुधवार को महिला पैसेंजर से भरा एक ऑटो कमालपुर के निकट अचानक कुत्ता आने और उसे बचाने के चक्कर में बेक़ाबू होकर पलट गया। ऑटो पलटने के बाद मौके पर अफरा तफ़री मच गई, महिलाएं मदद के लिए चीखने पुकारने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए मांडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां चार महिलाओं की गंभीर स्थिति होने से उन्हें जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। जिनमें समता देवी (40) नंदू देवी (35) हिना पुत्री फारुख (16) मनभर देवी पत्नी धन्ना माली ( 40) निवासी ईटमारिया को रेफर किया गया। इनमें हीना के सिर में चोट आने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ये सारी माहिलाएं इटामारिया गांव की है और भीलवाड़ा एक फैक्ट्री में लेबर है। ये सभी सुबह अपने गांव से फैक्ट्री काम पर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान इनका ऑटो कमालपुर के निकट बेकाबू होकर पलट गया। इनपुट क्रेडिट : जितेंद्र सिंह ( मांडल )

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });