विदिशा में शनिवार रात एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शराब के नशे में धुत महिला का हंगामा जिसने भी देखा दंग रह गया और न सिर्फ आम आदमी बल्कि पुलिस भी महिला के सामने बेबस नजर आई। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला का वीडियो बना लिया। दरअसल, अहमदपुर रोड स्थित अभिनंदन गार्डन के पास रविवार देर रात एक महिला शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रही थी। काफी देर तक महिला हंगामा करती रही, बाद में महिला सड़क के बीच में लेट गई। जिसके कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के हटाने के बाद भी महिला सड़क उठने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद लोगों ने 100 डायल को फोन किया। जानकारी मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने महिला को सड़क पर हटाने के लिए समझाया पर महिला हटने को तैयार नहीं थी। कड़ी मशक्कत के बाद महिला सड़क हटी और किनारे पर बैठ गई । पुलिसकर्मियों के काफी समझने के बाद महिला शांत हुई। लेकिन वह कुछ जानकारी नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, जानकारी लगते ही महिला का पति भी अस्पताल पहुंच गया। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि महिला सांची के रहने वाली है और वह शराब पीने की आदी है।