KHABAR : गौ माता पर हो रहे अत्याचार को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की गई, पढ़े खबर

MP44NEWS November 20, 2024, 11:15 am Technology

नीमच - शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे संगठन द्वारा गोपाल गौशाला में भ्रष्टाचार और गौ माता पर हो रहे अत्याचार को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं और गो भक्तों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरुआत की गई, जिला प्रमुख ओमप्रकाश भाटी ने बताया कि पूर्व में भी हम कई बार कलेक्टर कार्यालय में पहुंच कर गौशाला के खिलाफ ज्ञापन दे चुके हैं परंतु आज तक अधिकारियों द्वारा निराकरण नहीं किया गया है आज हम भूख हड़ताल पर बैठे हैं और गौशाला के नाम पर वसूली और गौमाता के ऊपर अत्याचार करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अगर इन लोगों पर शासन प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान राज्य उप प्रमुख भगतराम नायक, जिला प्रमुख ओमप्रकाश भाटी, सोनियाना गौशाला अध्यक्ष करवलाल धनगर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, सचिव अशोक जैन, मदन सिंह चौहान गो सेवक, मन्ना लाल नायक, अशोक कनोजिया, जगदीश नायक, हरीश नायक, कृष्णा कनोजिया,सुनील कनोजिया,राजू रावत आदि मौजूद थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });