नीमच - श्री भागेश्वर महादेव आश्रम समिति नीमच के तत्वाधान में आश्रम के संस्थापक महंत श्री 108 सद्गुरु बाबा पीरु राम की 48वीं बरसी वार्षिक महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में 20 से 26 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। श्री भागेश्वर महादेव आश्रम समिति अध्यक्ष गुरमुख दास दादवानी, सचिव मनोहर मोटवानी, उपाध्यक्ष रमेश अंदानी ने बताया कि ।कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में प्रतिदिन 24 से 26 नवंबर तक सुबह 5 से 6 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जा रही है।आज 26 नवंबर मंगलवार को शाम 4बजे सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाएगा। तथा रात्रि 8 बजे भागेश्वर मंदिर के प्रांगण में भवानी म्यूजिकल ग्रुप अजमेर राजस्थान के प्रख्यात भजन गायक अशोक सोनी अपने संगीत कलाकारों के साथ अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे , इस अवसर पर 15 से 26 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 से 10:30 बजे तक साध्वी भक्ति प्रिय श्री जी की शिष्या साध्वी विष्णु प्रिया जी के मुखारविंद से नित्य सत्संग प्रवचन प्रवाहित हो रहे हैं।26 नवंबर मंगलवार को सुबह 5:45 बजे हवन यज्ञ, दोपहर 12:15 बजे भोगसाहब तथा पल्लव रात्रि 9 बजे आयोजित किया जाएगा।