नीमच - भारत सरकार द्वारा ‘‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘‘ अभियान के अन्तर्गत सम्पूर्ण वर्ष विभिन्न कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा के दिशा-निर्देशानुसार शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय, जावद द्वारा संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिनमें भाषण व पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता शामिल है। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना व डॉ. भीमराव अम्बेड़कर के चित्र पर माल्यार्पण कर, की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. सी. मेघवाल ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई तथा वर्तमान समय में संविधान के महत्व व संविधान की प्रासंगिकता पर परिचर्चा में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विचार साझा किये। विद्याथियों का संविधान की वीडियो क्लिप दिखाई व मानव श्रृंखला भी बनाई गई। संचालन डॉ. कविता शर्मा ने किया। समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ, एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. स्वयं सेवक, व छात्र/छात्राऐं उपस्थित थे।